स्पेनिश भाषा कैसे सीखें – इंडिया में बहुत से लोग Spanish Language सीखकर अपनी पर्सनालिटी निखारना चाहते है, जिससे वह दूसरों को प्रभावित कर सके। स्पेनिश भाषा स्पेन के अलावा भी दुनिया मे सबसे अधिक बोली जाती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि यह लेंग्वेज कैसे और कँहा से सीख सकते है।
Spanish Language Kaise Sikhe |
एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान हमारे व्यक्तित्व में चार चांद लगा देता है। विदेशों में हमारे लिए नौकरी के दरवाजे खोल देता है। लोग हमे एक अलग ही नजर से देखने लगते है औऱ हमसे प्रभावित होते है। वैसे तो आप कोई भी लैंग्वेज सीख सकते हो लेकिन स्पैनिश का अपना एक अलग ही महत्त्व है। यह भाषा 20 से भी अधिक देशों में बोली जाती है। वैसे तो यूरोप के अधिकतर देशों में लोग अंग्रेजी बोलते है लेकिन वंहा भी आपको लोग स्पेनिश बोलते हुए मिल जाएंगे। अमेरिका में 15 मिलियन से अधिक लोग स्पेनिश भाषा बोलते है। पूरे साउथ अमेरिका में यह बहुत ही प्रचिलित लैंग्वेज है।
स्पेनिश भाषा कैसे सीखें?
How to learn spainish language in hindi. आज के टेक्नोलॉजी के दौर में सब कुछ संभव है। आप ऑनलाइन कोई भी भाषा घर बैठे आसानी से सीख सकते हो। यूट्यूब पर स्पेनिश भाषा से संबंधित बहुत से चैनल उपलब्ध है जंहा पर वीडियो ट्यूटोरियल के माध्यम से यह भाषा पढ़ाई जाती है। हमने आपके लिए यूट्यूब पर स्पैनिश लैंग्वेज सिखाने वाले कुछ प्रमुख यूट्यूब चैनल को शार्ट लिस्ट किया है, जिनके नाम नीचे दिए गए है।
1. Step Step Spanish
आप यूट्यूब पर “Step Step Spanish” नाम के चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हो। यंहा पर आपको बहुत से वीडियो ट्यूटोरियल मिलेंगे जो कि हिंदी में है। इन वीडियोस को देखकर आप स्पेनिश भाषा आसानी से सीख जाओगे। यदि आपके मन मे कोई सवाल आता है तो आप वंही वीडियो के नीचे कमेंट सेक्शन में एडमिन से पूछ सकते हो।
2. Absolute Abhi
Absolute Abhi यूट्यूब चैनल अभिषेक शेखावत द्वारा बनाया गया है जोकि राजस्थान के रहने वाले है। यंहा पर भी आपको स्पेनिश भाषा कैसे बोले इससे संबंधित बहुत से वीडियोस मिल जाएंगे।
3. Our Language School
यंहा पर भी Spanish सिखाने वाले बहुत से अच्छे वीडियोस उपलब्ध है। Our Language School यूट्यूब चैनल के संस्थापक रिजवान खान है जो कि लखनऊ के निवासी है। वह ऑनलाइन क्लासेस और वीडियो ट्यूटोरियल के द्वारा हिंदी और स्पेनिश एडवांस तरीके से सिखाते है।
स्पेनिश बोलने के लिए हमें इस भाषा की वर्णमाला और प्रतिदिन सामान्य तौर पर प्रयोग होने वाले वाक्यो का ज्ञान होना चाहिए जो आप ऊपर बताए गए यूट्यूब चैनलों के वीडियोस को देखकर प्राप्त कर सकते हो।
स्पैनिश में Shut up! चुप रहो कैसे कहेंगे?
यदि आप किसी को स्पेनिश भाषा मे Shut up! चुप रहो बोलना चाहते हो तो कहें Cállate (क-या-ते)।
Enough! बस करो स्पेनिश में कैसे कहते है?
यदि आप किसी को स्पैनिश में यह कहना चाहते हो की Enough! बस करो तो कैसे कहेंगे। इसके लिए आपको कहना है ¡Basta! (बा-स-ता)।
प्लीज क्या आप मेरी मदद करेंगे? यह वाक्य स्पेनिश में कैसे कहेंगे?
यदि आपको किसी से स्पेनिश में मदद मांगनी हो और बोलना हो कृपया, क्या आप मेरी मदद करेंगे तो इसके लिए आपको “Me ayuda por favor” ( में आयुडा पोर फावर) कहना है।
Dont disturb (तंग मत करो) स्पैनिश में कैसे बोलेंगे?
किसी से spanish में यह कहने के लिए की मुझे डिस्टर्ब मत करो आपको “No molestar” बोलना है।
कैसे स्पेनिश भाषा सीखे? यंहा हमने इसके बारे में जाना और दैनिक जीवन मे प्रयोग होने वाले कुछ वाक्य का ज्ञान भी लिया। ऐसे ही ज्ञानवर्धक लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहिये।
ये लेख भी आपको पसंद आएगा :-