स्पैनिश भाषा मे माफ़ करो (सॉरी) और थैंक्यू कैसे कहेंगे?

जानिए स्पैनिश भाषा मे “माफ करो” कैसे कहेंगे या किसी को धन्यवाद कहना हुआ तो “थैंक्यू” कैसे बोलेंगें। यंहा हम आपको स्पैनिश भाषा के कुछ ऐसे वाक्यों का ज्ञान देंगे जो आम जीवन में बोल-चाल के लिए अधिकतर प्रयोग किये जाते है।

स्पैनिश दुनिया मे तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है पहले नंबर पर मंदारिन और दूसरे पर अंग्रेजी है। यदि आप भी स्पैनिश भाषा के कुछ शब्द जैसे “माफ करो” या “थैंक्यू” कैसे कहेंगे सीखकर लोगो को इम्प्रेस करना चाहते है तो ये लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि स्पैनिश भाषा में “माफ करो” (सॉरी) कैसे कहेंगे। 

स्पैनिश भाषा में माफ करो (सॉरी) कैसे कहेंगे और स्पेनिश भाषा में थैंक्यू कैसे बोलेंगे. Spanish Language

पूरी दुनिया मे लगभग 463 मिलियन लोग स्पेनिश भाषा बोलते है। यूनाइटेड स्टेट्स की यह दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली लैंग्वेज है वंहा 33 मिलियन लोग स्पैनिश बोलते है। पूरी दुनिया मे 20 देशों की यह आधिकारिक भाषा है। स्पैनिश इंडो यूरोपीय भाषाओं के परिवार से है इसका विकास 5 वी शताब्दी में पश्चमी रोमन साम्राज्य के पतन के बाद इबेरिया में लैटिन की कई बोलियों के मिश्रण से हुआ है।

एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान हमारे व्यक्तित्व में चार चांद लगा देता है। विदेशों में हमारे लिए नौकरी के दरवाजे खोल देता है। लोग हमे एक अलग ही नजर से देखने लगते है औऱ हमसे प्रभावित होते है। वैसे तो आप कोई भी लैंग्वेज सीख सकते हो लेकिन स्पेनिश भाषा का अपना एक अलग ही महत्त्व है। 

स्पेनिश का मूल नाम ‘कास्तीलियन’ है और यह स्पेन में बोली जाती है। इसके अलावा, स्पेनिश का उपयोग लैटिन अमेरिका के अन्य देशों में भी होता है जैसे मेक्सिको, अर्जेंटीना, कोलंबिया, चिली, पेरू, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला आदि।

स्पैनिश भाषा में “माफ करो” और “थैंक्यू” कैसे कहेंगे?

यंहा हम आपको दैनिक जीवन मे आम बोल-चाल के लिए प्रयोग होने वाले कुछ महत्त्वपूर्ण शब्दो और वाक्यो जैसे किसी से माफ करो कहना हो तो स्पेनिश में कैसे कहेंगे या किसी को धन्यवाद बोलना हुआ तो स्पेनिश में थैंक्यू कैसे बोलेंगे यह सिखाएंगे।

स्पेनिश भाषा 20 से भी अधिक देशों में बोली जाती है वैसे तो यूरोप के अधिकतर देशों में लोग अंग्रेजी बोलते है लेकिन वंहा भी आपको लोग स्पेनिश बोलते हुए मिल जाएंगे। अमेरिका में 15 मिलियन से अधिक लोग स्पेनिश भाषा बोलते है। पूरे साउथ अमेरिका में यह बहुत ही प्रचिलित लैंग्वेज है।

हिंदी भाषास्पैनिश भाषा
माफ करो (सॉरी)perdón (पेरडन) या lo siento (लो सीएन्टो)
थैंक्यू (धन्यवाद)Gracias (ग्रेसियस)
आई लव यूte amo (टी अमो)
गुडबॉयAdiós (डियोस)
हैलोhola (होला)
चुप रहोCállate (कयाते)
तंग मत करोNo molestar (नो मोलेस्टर)

स्पैनिश भाषा में “माफ़ करो” कैसे कहेंगे?

स्पेनिश में “माफ करो” का मतलब “Perdón” होता है। यह एक फ़्रेंच शब्द “Pardon” से लिया गया है।

अगर आप किसी से माफी मांगना चाहते हैं तो आप “Perdón” या “Lo siento” कह सकते हैं। “Lo siento” का अर्थ होता है “मुझे खेद है” या “मैं दुखी हूँ”।

स्पैनिश भाषा में मुझे माफ कर दो “सॉरी” कहने के लिए “lo siento” (लोसीऐनटो) का प्रयोग होता है। यह एक आम वाक्य है जो दूसरों के सामने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए उनसे माफी मांगने के लिए कहा जाता है।

इसके अलावा अगर आप अन्य तरीकों से भी माफ़ करो कहना चाहते हैं तो निम्नलिखित वाक्यांशों का उपयोग कर सकते हैं।

Lo siento mucho: मुझे बहुत खेद है
Disculpa: माफ़ करो
Lo lamento: मैं दुखी हूँ
Por favor, perdóname: कृपया मुझे माफ़ कर दो

आशा है कि ये वाक्य स्पेनिश भाषा में “माफ करो” कहने के लिए आपकी मदद करेंगे।

माफ करो के लिए स्पेनिश वाक्य उदारहण सहित

जब हम किसी से माफ़ी मांगते हैं, तो हम यंहा पर माफ करो या सॉरी बोलने के लिए स्पैनिश भाषा के “Lo siento” या “Perdón” जैसे वाक्य का उपयोग कर सकते हैं। निम्नलिखित वाक्य उदाहरण आपको यह समझने में अधिक अच्छी तरह मदद करेंगे:

Lo siento, por favor perdón – “मुझे खेद है, कृपया माफ करें” का अर्थ है।

Perdóneme por favor – “कृपया मुझे माफ करें” का अर्थ है।

Disculpe – यह “माफ़ कीजिए” का एक छोटा और संक्षिप्त रूप है।

Lo siento mucho – यह “मुझे बहुत खेद है” का अर्थ होता है।

इनमें से किसी भी वाक्य का उपयोग करते समय, आपको “Perdón” का उच्चारण “पेर्थोन” के आस-पास करना होगा।

Lo siento, no debería haber dicho eso. (मुझे खेद है, मैं वह नहीं कहना चाहता था।)

Perdón, no me di cuenta de que era tu asiento. (माफ़ करो, मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह तुम्हारी सीट है।)

Lo siento mucho, मैं अपना वादा नहीं निभा सका। (मुझे बहुत खेद है, मैं अपना वादा नहीं निभा सका।)

Perdón, उससे अच्छा ताल्लुक रखना चाहिए था। (माफ़ करो, मुझे उससे अच्छा ताल्लुक रखना चाहिए था।)

इन वाक्यों का उपयोग करके आप आसानी से किसी से भी माफ़ी मांग सकते हैं और दूसरों से सही तरीके से व्यवहार कर सकते हैं।

स्पेनिश भाषा मे थैंक्यू कैसे बोलेंगें?

स्पेनिश में “थैंक्यू” का मतलब “gracias” होता है। निम्नलिखित वाक्य उदाहरण आपको इसको अच्छी तरह समझने में मदद करेंगे:

Gracias por tu ayuda. (तुम्हारी मदद के लिए धन्यवाद।)

Gracias por venir. (आने के लिए धन्यवाद।)

Muchas gracias. (बहुत धन्यवाद।)

¡Gracias a Dios! (भगवान का धन्यवाद!)

Gracias por su atención. (आपकी ध्यान देने के लिए धन्यवाद।)

इन वाक्यों का उपयोग करके आप अन्य लोगों को धन्यवाद दे सकते हैं और उनके साथ अच्छे रिश्ते बनाए रख सकते हैं।

यदि सामने वाला आपसे छोटा, बराबर का या मित्र है तो उसे स्पैनिश भाषा मे थैंक्यू कहने के लिए “Gracias a ti” ग्रसियास आ ती इस वाक्य का प्रयोग करें। यदि वह आपसे उम्र और पद में बड़ा है तो कहे Gracias a usted यह कह सकते है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीचे स्पैनिश भाषा के वाक्यो से संबंधित सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब दिए गए है।

स्पैनिश में “आई लव यू” कैसे बोलते है?

यदि आप स्पैनिश भाषा मे किसी से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते है तो आप “te amo” यह शब्द बोल सकते हो जिसका मतलब है I love you ( मैं आपसे प्यार करता हूँ)।

स्पैनिश में “गुडबॉय” कैसे बोलेंगे?

स्पैनिश भाषा मे यदि किसी को आप गुडबॉय बोलना चाहते है तो कहे “Adiós” जिसका अर्थ होता है अलविदा।

स्पैनिश में “हेलो” कैसे बोलते है?

स्पैनिश भाषा मे हेलो बोलने के लिए “hola” इस शब्द का उपयोग किया जाता है।

पसंद करने या न करने को स्पैनिश में क्या कहेंगे?

I like पसंद करने को स्पैनिश भाषा मे “me gusta” वंही I don’t like नापसंद करने को “no me gusta” बोलते है।

स्पैनिश में Shut up! चुप रहो कैसे कहेंगे?

यदि आप किसी को स्पेनिश भाषा मे Shut up! चुप रहो बोलना चाहते हो तो कहें Cállate (क-या-ते)।

Enough! बस करो स्पेनिश में कैसे कहते है?

यदि आप किसी को स्पैनिश में यह कहना चाहते हो की Enough! बस करो तो कैसे कहेंगे। इसके लिए आपको कहना है ¡Basta!

प्लीज क्या आप मेरी मदद करेंगे? यह वाक्य स्पेनिश में कैसे कहेंगे?

यदि आपको किसी से स्पेनिश में मदद मांगनी हो और बोलना हो कृपया, क्या आप मेरी मदद करेंगे तो इसके लिए आपको “Me ayuda por favor” ( में आयुडा पोर फावर) कहना है।

Dont disturb (तंग मत करो) स्पैनिश में कैसे बोलेंगे?

किसी से spanish में यह कहने के लिए की मुझे डिस्टर्ब मत करो आपको “No molestar” बोलना है।

स्पैनिश भाषा मे सॉरी कैसे कहेंगे?

किसी से माफी मांगने के लिए या सॉरी बोलने के लिए हम स्पेनिश भाषा में “perdón (पेरदन) या फिर lo siente (लोसिएन्टो) कह सकते है।

स्पैनिश भाषा में थैंक्यू कैसे बोलते है?

किसी को स्पैनिश भाषा में थैंक्यू बोलने के लिए यह वाक्य कहेंगे “Gracias” (ग्रेसियस)।

स्पैनिश में “हैलो” कैसे कहेंगे?

स्पैनिश भाषा मे हैलो कहने के लिए बोलेंगे “hola” (होला)।

स्पेनिश भाषा की लिपि क्या है?

स्पेनिश दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है इसकी लिपि रोमन लिपि है। यह हिंदी यूरोपीय परिवार से संबंध रखती है।

निष्कर्ष

उम्मीद करते है कि यंहा ऊपर दी गयी जानकरी को पढ़कर आप ये जान गए होंगे कि स्पैनिश भाषा मे माफ करो कैसे कहेंगे या किसी को धन्यवाद कहना हुआ तो स्पेनिश में थैंक्यू कैसे कहेंगे।

आज के इस पोस्ट में हमने स्पैनिश भाषा मे माफ करो कैसे कहेंगे और स्पैनिश भाषा मे थैंक्यू कैसे बोलेंगें इसके विषय मे जानकरी प्राप्त की है। यह पोस्ट आपको पसंद है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें जिससे वह भी स्पेनिश भाषा के महत्त्वपूर्ण शब्द और वाक्य सीख सकें।

ये भी पढ़े:-

चीनी भाषा कैसे सीखें – चाइनीज़ भाषा मे नमस्ते कैसे बोले

इंग्लिश कैसे सीखते है? इन तरीकों से अंग्रेजी बोलना सीखें

स्पेनिश भाषा कैसे सीखें? How to Learn Spanish Language in hindi.

International Mother Language Day 2023: मातृ भाषा दिवस का इतिहास और महत्त्व

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top
%d bloggers like this: