डेंगू या या चिकन गुनिया जैसी बीमारी से ग्रसित मनुष्य के शरीर मे प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटने लगती है और यदि समय पर इसको नियंत्रित न किया जाय तो स्थिति गंभीर हो जाती हैं और मरीज की मौत भी हो सकती है। आज इस लेख में हम बताएंगे कि खून में प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं।
एक स्वस्थ मनुष्य के खून में प्लेटलेट्स की संख्या 1 लाख 50 हजार से 4 लाख 50 हजार प्रति माइक्रो लीटर होती है यह वह ब्लड सेल्स होते है जो खून बहने को रोकते है और थक्का बनाते है यह हमारे बोन मैरो में बनते है और यदि हमारे खून प्लेट्लेट्स की संख्या 1 लाख 50 हजार प्रति माइक्रो लीटर से कम है तो इसका मतलब है को इसमें सुधार की आवश्यकता है वरना स्थिति नाजुक हो सकती है।
Table of Contents
खून में प्लेट्लेट्स कैसे बढ़ाएं?
इस लेख में हम आप को कुछ ऐसी खाने पीने की चीजो के बारे में बताएंगे जो हर घर मे आसानी से उपलब्ध रहती है और यदि आप इनका सेवन करते है तो आप अपने खून में प्लेट्लेट्स की संख्या नियंत्रित रख सकते है और यदि कम है तो बढ़ा सकते है।
अनार का जूस पियें।
अनार हमारे शरीर मे खून बढ़ाता है इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और न्यूट्रियन्स होते है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते है और इससे खून में प्लेट्लेट्स भी बढ़ते है।
एलोवेरा और गिलोय का सेवन करे।
एलोवेरा और गिलोय दोनों ही बहुत लाभकारी है और हर जगह आसानी से उपलब्ध है यदि आप इनके जूस का सेवन करते है तो आप अपने खून में प्लेट्लेट्स तेजी से बढ़ा सकते है। एलोवेरा बहुत सी बीमारियों के लिए रामबाण है यह डेंगू में भी लाभकारी है इसलिए हमें रोजाना एलोवेरा जूस एक निश्चित मात्रा में अवश्य पीना चाहिए इसी तरह गिलोय भी एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसकी एक छोटी डंडी को रातभर भिगोने के बाद यदि आप रोज सुबह पीते है तो वह प्लेट्लेट्स बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है।
पपीता के पत्ते
पपीता के पत्ते का अर्क प्लेट्लेट्स को तेजी से बढ़ाने का बहुत ही कारगर उपाय है। पपीता में बहुत से गुण पाए जाते है यह हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने और वजन कम करने में बहुत लाभकारी है। पपीता खाने से और उसके पत्ते का जूस पीने से खून में प्लेट्लेट्स को बढ़ाया जा सकता है।
विटामिन C से भरपूर चीजो का सेवन करे।
अपने रोज के खाने में ऐसे फल और सब्जियां खाएं जिनमे विटामिन C की प्रचुर मात्रा हो क्योंकि इससे हमारे खून में प्लेट्लेट्स बढ़ते है और यह हमारे इम्युन सिस्टम को भी सही रखता है। संतरा, कीवी, पालक और शिमला मिर्च, नींबू जैसी चीजों में विटामीन C पाया जाता है इसलिए आपको इन चीजों को अपने खाने में अवश्य शामिल करना चाहिए।
आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाएं।
हमारे खून में लाल रक्त कोशिकाओं औऱ प्लेट्लेट्स को स्वस्थ रखने के लिए खाने में आयरन की सही मात्रा लेना आवश्यक है। 19 से 50 वर्ष के एक पुरुष को 8 मिलीग्राम और महिला को 18 मिलीग्राम आयरन की आवश्यकता प्रतिदिन पड़ती है। बीन्स, दाल, और डार्क चॉकलेट में आयरन की मात्रा होती है इसलिए खाने में इनका सेवन करना चाहिए।
उम्मीद करता हूं इस लेख से आपको हेल्प मिलेगी और आप ये जान गए होंगे कि खून में प्लेट्लेट्स कैसे बढ़ाएं।
ये भी पढ़िए –
ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाये?