डेंगू बुखार से कैसे बचें? डेंगू के लक्षण और बचने के उपाय– डेंगू मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलने वाली बहुत ही गंभीर बीमारी है। बहुत से लोगो की मृत्यु इसकी वजह से हुए वायरल फीवर की वजह से हो जाती है। भारत मे हर साल 5 लाख लोगों को डेंगू बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।
Table of Contents
डेंगू बुखार
डेंगू का बुखार जिसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते है, किसी भी आयु वर्ग के लोगो को हो सकता है। डेंगू से संक्रमित व्यक्ति में 3 से 14 दिन के बाद ही इस बीमारी के लक्षण दिखायी देना आरंभ होते है।
![]() |
डेंगू बुखार के लक्षण और बचने के उपाय |
भारत मे प्रतिवर्ष 10 अगस्त के दिन डेंगू रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगो के मन में इस बीमारी के प्रति जागरूकता लाना है।
आगे हम डेंगू के लक्षण इस बीमारी के होने का कारण और इसे ठीक करने के घरेलू उपाय के बारे में जानेंगे।
डेंगू मुख्य रूप से चार प्रकार के वायरसों डीईएनवी-1, डीईएनवी-2, डीईएनवी-3 और डीईएनवी-4 से होता है।
डेंगू बुखार के लक्षण
डेंगू से संक्रमित व्यक्ति में नीचे बताए हुए लक्षण दिखायी देते है।
- डेंगू में रोगी को 104 डिग्री तक का तेज बुखार आ सकता है।
- सिर दर्द, मांशपेशियों और जोड़ो में दर्द होता है।
- आंखों का लाल होना और पीछे दर्द महसूस होना।
- जी मचलाना या उल्टी होना।
- शरीर मे लाल चकत्ते दिखना।
- डेंगू के गंभीर मामलों में प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते है। नाक, मुह और मसूड़ो से खून भी आ सकता है।
संक्रमित व्यक्ति को ऊपर बताए हुए डेंगू के लक्षण दिखने पर सीघ्र ही अपने निकट के अस्पताल में जाकर डॉक्टर के परामर्श से दवाएं लेनी चाहिए।
डेंगू से बचने के घरेलू उपाय
डेंगू की शुरुवाती अवस्था मे सामान्य बुखार आता है। यदि आप समय पर डॉक्टर के परामर्श से इसका सही उपचार कर दे तो यह सीघ्र ही ठीक हो सकता है। आप अपने घर मे भी नीचे दिये हुए कुछ सामान्य घरेलू उपाय अपनाकर डेंगू से बच सकते है।
- सामान्य बुखार की अवस्था मे पैरासिटामोल दावा का उपयोग कर सकते है। बुखार तेज हो तो डॉक्टर को दिखाना ज्यादा सही रहेगा।
- घर की साफ-सफाई पर ध्यान दिया करे क्योंकि डेंगू का बुखार मच्छरों के काटने से हो होता है। इसलिए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि घर के अंदर मच्छरों की एंट्री न हो।
- घर से बाहर जाने की दशा में फुल बाह के कपड़े पहनकर जाए और शरीर पर मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करे।
- खिड़कियों और दरवाजों पर जालिया लगवा ले इससे मच्छर और छोटे कीड़े-मकोड़े आपके घर मे नही आ पाएंगे।
- अपने आस-पास पानी जमा हो तो उसे आज ही साफ कर दे। कूलर, फ्रीज और एयर कंडीशन वगैरह की नियमित तौर पर सफाई करने से मच्छरों के लार्वा खत्म हो जाते हैं।
डेंगू बुखार में क्या नही खाना चाहिए?
डेंगू बुखार में चटपटा मसालेदार भोजन नही खाना चाहिए और चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसी चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए।
यंहा हमने डेंगू बुखार के लक्षण और उससे बचने के उपाय के बारे में जानकारी प्राप्त की ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए हमे फॉलो करते रहिए।